Hindi News / बेतिया में होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनीमैन की मनाई गई 271 वीं जयंती

BIHAR NEWS : बेतिया में होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनीमैन की मनाई गई 271 वीं जयंती

Edited By:  |
bihar news bihar news

बेतिया: नगर के निजी क्लिनिक में शनिवार को होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की 271 वीं जयंती मनाई गई. इस मौके पर होम्योपैथी चिकित्सकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

कार्यक्रम में डॉ.संजय कुमार ने कहा कि डॉ. हैनीमैन ने विश्व को एक सुरक्षित,सस्ती और प्रभावी चिकित्सा पद्धति दी,जिससे आज लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं. वहीं डॉ. घनश्याम ने कहा कि होमियोपैथी केवल बीमारी के लक्षणों का उपचार नहीं करती,बल्कि रोग के मूल कारण को समझकर इलाज करती है. यही वजह है कि यह पद्धति आज भी विश्वभर में लोकप्रिय बनी हुई है. इस दौरान होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार और इसके प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. हैनीमैन के बताए मार्ग पर चलने और होम्योपैथी को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में डॉ.संतोष कुमार,डॉ.सत्यम कुमार,डॉ.चंदन कुमार,डॉ.ओमप्रकाश,डॉ.के.के.प्रसाद,डॉ.संतोष कुमार शर्मा,डॉ.एन. शर्मा,डॉ.विपिन कुमार,डॉ.अक्षय प्रकाश,डॉ.प्रिंस कुमार,डब्लूएसआई के धीरज कुमार सहित दर्जनों चिकित्सक उपस्थित रहे.

बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट--