Live

आपराधिक घटना

आपसी विवाद में दामाद ने ससुर को मारी गोली,बीच-बचाव में आई पत्नी और साली को किया जख्मी

A
archana singhलेखक

पलामू:जिले केछतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना घटी है. जहां रिश्तों का कत्ल किया गया है.दामाद ने अपने ही ससुर की चाकू मारकर हत्या कर दी है. जबकि, पत्नी और साली कविता कुमारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर वह अचानक गुस्से में आ गया और चाकू से हमला कर अपने ससुर की जान ले ली. जब पत्नी और साली बीच-बचाव करने आईं तो आरोपी ने उन्हें भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. शादी के कुछ महीनों बाद से ही हैदरनगर थाना क्षेत्र के सोवा बरैया गांव निवासीलवकुश यादव छोटी-छोटी बातों को लेकर पूजा देवी के साथ मारपीट करता था. इसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हो चुकी थी. लवकुश दिल्ली में मजदूरी करता था और देर रात दिल्ली से सीधे अपने ससुराल गम्हरिया पहुंचा था.

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना छतरपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने ग्रामीणों की मदद से घायल पूजा देवी और कविता कुमारी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा. फिलहाल, छतरपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें