Live

आमलोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील

गढ़वा में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में ऑन स्पॉट कई आवेदनों का हुआ समाधान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का गढ़वा जिले के तिलदाग पंचायत भवन में आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पलामू आयुक्त जटा शंकर चौधरी शामिल हुए. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत के आम लोगों ने भाग लेकर अपनी अपनी समस्याओं और योजनाओं को लेकर आवेदन समर्पित किया.

शिविर में सभी विभागों के स्टॉल लगाया गया था. कार्यक्रम में कई आवेदनों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया. पलामू आयुक्त ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम जनोपयोगी कार्यक्रम है. इसके तहत विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है. उन्होंने आम लोगों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की. उन्होंने ज़िला प्रशासन की भी तारीफ़ करते हुए कहा कि आज ज़िला प्रशासन वैसे जगह पर गई है जहां बूढ़ा पहाड़ पर कुछ दिनों पहले तक वहां जाने में लोग ख़ौफ़ खाते थे. आज वहां योजना पहुंचाई जा रही है जिसकी चर्चा राज्य के सीएम और मुख्य सचिव भी कर रहे हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें