80वां स्वतंत्रता दिवस 2026 : राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में किया झंडोत्तोलन, प्रदेश और देशवासियों को दी हार्दिक बधाई
Edited By:
|
Updated :15 Aug, 2026, 02:02 PM(IST)
पटना : बिहार लोक भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. राज्यपाल ने ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली.

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल दिखा.
राज्यपाल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बिहारवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने इस मौके पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता,अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया.
उन्होंने कहा—देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखना हमारा कर्तव्य है.
राज्यपाल ने बिहार समेत पूरे देश के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर विकास की कामना की.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--