18 अगस्त को पुराना विधानसभा में बैठक : रॉयल्टी के बकाए राशि वापस मांगने और माइनिंग बिल के विरोध में कांग्रेस आंदोलन के लिए तैयार
Edited By:
|
Updated :17 Aug, 2026, 04:38 PM(IST)
रांची:झारखंड राज्य के रॉयल्टी के बकाए राशि को वापस मांगने और माइनिंग बिल के विरोध में कांग्रेस आंदोलन की रणनीति तैयार कर रही है. जिसके लिए 18 अगस्त को पुराना विधानसभा सभागार में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक होगी.वहीं, इस बैठक की जानकारी देते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 18 अगस्त यानी कल पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक होगी. इस बैठक में सभी मंत्री, विधायक,जिला अध्यक्ष के साथ सभी जिलों के प्रभारी मौजूद रहेंगे.यह बैठक प्रदेश प्रभारी के.राजू की अध्यक्षता में होगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सौतेला व्यवहार पर बातचीत होगी क्योंकि केंद्र सरकार अभी तक राज्य का बकाया 1लाख 36 करोड़ वापस नहीं दे रही है, ऊपर से माइनिंग बिल लाकर राज्य के अधिकार को छीन रही है. इसके विरोध में हम रणनीति तैयार कर आंदोलन की रूप रेखा इस बैठक में तय करेंगे.