सनसनी
बक्सर में डकैती का विरोध करने पर महिला के साथ ही नवजात की हत्या..
BUXAR:-खबर बक्सर से है जहां डकैती के दौरान नवजात बच्ची के साथ ही महिला की निर्मम हत्या कर दी गयी है.इस हत्या के बाद परिवार और इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
मिली जानकारी के अनुसार बक्सर जिला के के औद्योगिक थाना इलाके के बालापुर गांव में डकैती की घटना को अंजाम दिया जा रहा था.इस बीच घर की महिला ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने महिला के साथ ही नवजात बच्ची की निर्मम हत्या कर दी.सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और शव जब्त कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।