Hindi News / शक्ति यादव ने कहा-विजय चौधरी माहिर हैं “टीटीएम (ताबड़तोड़ तेल मालिश)” में

विजय चौधरी पर राजद का तीखा हमला : शक्ति यादव ने कहा-विजय चौधरी माहिर हैं “टीटीएम (ताबड़तोड़ तेल मालिश)” में

Edited By:  |
vijay chaudhary per rjd ka tikha hamla

पटना: राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी पर जोरदार हमला बोला है. पार्टी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने तीखा बयान देते हुए कहा कि विजय चौधरी“टीटीएम (ताबड़तोड़ तेल मालिश)”में माहिर हैं और ऐसे नेता ढूंढना मुश्किल है.

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि 25 से 30 साल तक सत्ता में बने रहने की बात कहकर जनता को गुमराह किया गया. राजद का आरोप है कि सत्ता का हस्तांतरण पहले से तय था और इसी के तहत सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया गया. इसके साथ ही सरकार की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाए गए हैं.

शक्ति यादव ने कहा कि राज्य सरकार के पास विकास के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है और जनता अब जवाब मांग रही है. इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--