गांजा तस्करी का भंडाफोड़ : गिरिडीह पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा,4 गिरफ्तार
Edited By:
|
Updated :24 Apr, 2026, 04:05 PM(IST)
गिरिडीह: पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी डॉ.बिमल कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी-2 कौशर अली के नेतृत्व में टीम ने पचम्बा थाना क्षेत्र के माथाडीह में छापेमारी की. मौके से दो संदिग्ध, शिव शंकर साव और हरि शंकर राम को दबोच लिया. आरोपियों के पास से 5 किलो गांजा बरामद किया गया.
पूछताछ के बाद पुलिस ने जमुआ क्षेत्र से महेंद्र यादव और कमलेश कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया. जिनके पास से 5 किलो गांजा मिला. कुल 10.10 किलो गांजा जब्त किया गया है. गांजा तस्करी केमामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.





