Hindi News / निगरानी टीम ने राजपुर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार को 10 हजार...

BIG BREAKING : निगरानी टीम ने राजपुर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार को 10 हजार घूस लेते दबोचा

Edited By:  |
big breaking big breaking

रोहतास:बड़ी खबर बिहार के रोहतास से है जहांनिगरानी विभाग के टीम ने जिले के राजपुर प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग के सीनियर डीएसपी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में पटना से पहुंची 16 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई करते हुए राजपुर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार को 10 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है. इस कार्रवाई से वहां काफी अफरा तफरी मच गया. निगरानी विभाग के 16 सदस्यीय टीम में दो सीनियर डीएसपी अखिलेश कुमार तथा कृपाल चंद्र जायसवाल इंस्पेक्टर देवी लाल, अंकित कुमार एवं सुजीत कुमार भी शामिल रहे.

निगरानी विभाग पटना डीएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि राजपुर पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराया था कि राजपुर पैक्स स्टॉक वेरिफिकेशन के सत्यापन के लिए राजपुर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार घूस मांग रहे हैं. निगरानी विभाग की टीम ने गिरफ्तार बीसीओ को किराए के मकान में सासाराम में भी जांच पड़ताल किया. जहां पटना से रोहतास पहुंची निगरानी विभाग टीम ने इसकी सत्यापन किया और सत्यापन के साथ ही आज घूस लेते 10 हज़ार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार घूसखोर बीसीओ जनार्दन कुमार को निगरानी विभाग ने पूरी कार्रवाई करने के बाद पटना न्यायालय में पेश करने के साथ ले गई.

बता दें कि जिले के राजपुर पैक्स चुनाव के दौरान से ही भ्रष्टाचार में लिप्त सुर्खियों में था. इससे पहले वहां के प्रखंड विकास पदाधिकारी पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई किया था.

रोहतास से दया नन्द तिवारी की रिपोर्ट---