Live

विधायक जयराम महतो धनबाद कोर्ट में हुए पेश

कहा-वेदांता प्लांट में मजदूर आंदोलन से जुड़े मामले में मेरी कोई भूमिका नहीं

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : डुमरी विधायक सह जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शुक्रवार को जिला कोर्ट धनबाद में हाजिर हुए. यह मामला 27 नवंबर 2023 का है.

बता दें कि सियालजोरी थाना क्षेत्र के वेदांता प्लांट में 27 नवंबर 2023 को मजदूर आंदोलन चल रहा था. आंदोलन स्थल पर झड़प हुई थी. इसमें जयराम महतो का नाम शामिल किया गया था. पहले यह केस बोकारो सिविल कोर्ट में एडीजे दो में लंबित था. केस की सुनवाई के बाद आगे के ट्रायल के लिए केस को स्पेशल कोर्ट धनबाद भेज दिया गया. इस मामले में विधायक जयराम महतो ने कहा कि इस मामले में मेरी कोई भूमिका नहीं है. ग्रामीणों के प्रदर्शन में मैं शामिल नहीं था. इस केस के विवरण में यह बताया गया है कि प्रदर्शन में बैनर में उनकी तस्वीर थी और इसीलिए केस में उनका भी नाम दर्ज कर दिया गया. जयराम ने इसे हास्यास्पद बताया.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें