मोतिहारी कृषि विवि में उपराष्ट्रपति का संबोधन : कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है केन्द्र सरकार

Edited By:  |
Reported By:
VICEPRESIDENT NE MOTIHARI ME STUDENT KO KIYA SAMBODHIT

MOTIHARI:-उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू बिहार के मोतिहारी स्थित कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए और टॉपर को खुद से सम्मानित किया।इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ,सीएम नीतीश कुमार.ड़िप्टी सीएम रेणू देवी एवं पूर्व मंत्री राधामोहन सिंह समेत कई मंत्री ,राजनेता एवं शिक्षाविद् मौजुद रहे।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दीक्षांत समोरह के हिंदी में सम्बोधित करते हुए चंपारण की ऐतिहासिक भूमि को याद करते हुए कि इसी भूमि ने महात्मा गांधी को नया नाम दिया था टॉपर समेत सभी छात्र-छात्राओं की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहां के छात्र पास होकर देश का नाम रौशन करेंगे। टॉपर अभिनव प्रकाश,राजेश कुमार,चांदनी कुमारी भारतीय संस्कृति के अनुरूप पोशाक पहनकर सर्टिफिकेट ग्रहण किया।

महामहिम उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को बधाई देते हुएकृषि मंत्री रहते हुए उनके द्वारा किए गे कार्यों का याद किया।कृषि क्षेत्र में हो रहे कार्यों की चर्चा करते हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि केंद्र की सरकार ने बेहतर काम किया है।किसान संम्मान योजना से किसानों को काफी फायदा हो रहा ।किसान नई तकनीक से खेती करके काफी मुनाफा कमा रहे है।लगातार हाईटेक तरीके से खेती की जा रही है। किसान सेंटर के माध्यम से नई-नई जानकारी भी समय-समय पर दी जा रही है।आजकल जय जवान ,जय किसान ,जय विज्ञान के साथ जय अनुसन्धान का नारा बुलंद किया जा रहा है.बिहार के कई विभूति कर्पूरी,जेपी,कैलाशपति मिश्र हुए है जिन्होंने जनता को नया रास्ता दिखाया है।

वहीं बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश कुमार ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि 1970 में राजेंद्र बाबू के नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण किया गया ।जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी तो उन्हौने इसे केन्द्रीय विवि का दर्जा देने का हमने प्रपोजल दिया लेकिन कई कारण से वह काम रुका हुआ था।वही राधामोहन सिंह जब केंद्रीय कृषि मंत्री बने तब जाकर कई शर्तो के बाद इसको 2016 में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।2010 में सबौर में कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण कराया गया.....2016 में पशु विश्वविद्यालय का निर्माण कराया है।2005 से ही कृषि को लेकर काफी काम किया जा रहा है।

वहीं परोक्ष रूप से विरोेधियों पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल कुछ लोग कुछ भी बोलते रहते है, पर .जबसे जनता ने मुझे मौका दिया है तब से काम कर रहे हैं।कृषि क्षेत्र में उत्पादकता दोगुनी हुई है। कृषि से जुड़े पढ़ने वाले छात्रों को 2 हजार की सहायता राशि भी सरकार दे रही है वही किताब के लिए 6 हजार साल में देने का काम किया जा रहा है।11 जगहों पर जो कृषि को लेकर कार्य हो रहा है उसकी पूरी मॉनिटरिंग राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय कर रही है।बिहार में 75% लोग कृषि पर निर्भर है।राज्य में लगातार धान,गेहू,फल,सब्जी का रिकार्ड उत्पादन किया जा रहा है।बिहार को 5 कृषि कर्मण पुरस्कार मिल चुके है।

इसका साथ ही फसल अवशेष को नही जलाने की अपील करते हुए सीएम नीतिश कुमार ने कहा कि इससे काफी नुकसान होता है।सीएम ने बिहार में बढ़ती आबादी को लेकर चिंता जताई और इसके लिए महिला शिक्षा दर का बढाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

}