Live

पिस्टल और गोली बरामद

जब अपराधियों को पकड़ने गयी STF पर ही होने लगी फायरिंग...

A
Arun Chourasiaलेखक

Goplaganj:-खबर बिहार के गोपालगंज से हैं जहां आरोपियों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर अपराधियों ने ही फायरिंग कर दी.गनीमत रही कि यह गोली किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं लगी.वहीं जबतक पुलिस ने मोर्चा संभाला तबतक अपराधी फरार हो गये.



मिली जानकारी के अनुसार सीएसपी लूट कांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ की टीम भोरे थाना के छठियाव अमही गांव गयी हुई थी,पुलिस को आते देख अपराधियों ने फायरिंग कर दी.इससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा.वहीं मौके का फायदा उठाते हुए अपराधी फरार हो गये.वहीं भागने की हड़बड़ी में अपराधी अपना पल्सर बाइक,एक देशी पिस्टल व सात जिंदा कारतूस वहीं छोड़ गये.पुलिस ने इन बाइक,पिस्टल और कारतूस के बरामद कर लिया है और अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें