Hindi News / कोविड टीकाकरण रिकॉर्ड में PM मोदी,अमित शाह समेत कई शामिल, जानें पूरा...

स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा ! : कोविड टीकाकरण रिकॉर्ड में PM मोदी,अमित शाह समेत कई शामिल, जानें पूरा मामला

Edited By:  |
Reported By:
swasthya vibhag ka naya karnama

इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है बिहार के अरवल जिला से जहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। कोविड-19 के जांच और वैक्सिनेशन के नाम पर कई बड़े राजनीतिक नेता एवं फिल्मी एक्टर के नाम पर डाटा में एंट्री की गई है।

— Kashish News Bihar (@KashishBihar)

वैक्सीनेशन एवं रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच के नाम पर फर्जी तरीके से दर्जनों लोगों का नाम लिस्ट में शामिल किया गया है। ये सभी फर्जी जानकारियां विभाग के पोर्टल पर उपलोड भी कर दी गई है।

पूरा मामला अरवल जिला के करपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां कोविड-19 के जांच और वैक्सिनेशन के नाम पर कई बड़े राजनीतिक नेता एवं फिल्मी एक्टर के नाम पर डाटा में एंट्री की गई है। वैक्सीनेशन के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह,सोनिया गांधी जैसे कई राजनीति से जुड़े लोगों के नाम वैक्सीनेशन के पोर्टल पर लोड कर दी गई है।

वहीँ मामला सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग पूरे मामले की जांच में जुटी है। हालांकि इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।