Hindi News / कहा- महिला आरक्षण, जनगणना और परिसीमन पर BJP की मंशा साफ नहीं

सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर बोला हमला : कहा- महिला आरक्षण, जनगणना और परिसीमन पर BJP की मंशा साफ नहीं

Edited By:  |
Reported By:
supriyo bhatacharya ne kendra sarkaar per bola hamla

रांची: झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने राजधानी रांची में गुरुवार को प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली में संसद का विशेष सत्र चल रहा है और आज यानि गुरुवार को तीन विधेयक पेश किया गया है. हमारे संवैधानिक व्यवस्था में पहला नज़ीर होगा जो106वां संशोधन विधेयक पेश किया गया है. हमलोग संसदीय जीवन में नहीं जी रहे हैं. जब2024में महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया था. परिसीमन और जनगणना के तहत इस विधेयक को पेश किया जाना.2011की जनगणना और वर्तमान में देश में कई तरह का बदलाव आया है. हमारे देश की जनसंख्या,भौगोलिक बनावट में भी बदलाव हुआ है इन15साल में प्रधानमंत्री बोल रहे थे33%के साथ किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होंगे.

हर दो लोकसभा को तोड़कर तीन लोकसभा हो जाएगा. परिसीमन के पीछे केंद्र की मंशा साफ़ नहीं है. पंचायत में आरक्षण व्यवस्था तो राजीव गांधी के समय में हुआ था. तब उस बीजेपी द्वारा विरोध हुआ था. अकेले बंगाल में75लाख महिलाओं का नामSIRके तहत काट दिया गया. महिलाओं के साथ कोई न्याय हुआ, सम्मान हुआ. आप लाना क्या चाहते हैं?

राज्यों के साथ कोई संपर्क नहीं किया. यहां तक कि राजनीतिक दलों के साथ भी कोई बातचीत नहीं हुई.33%आरक्षण में अगले पंद्रह वर्षों के लिए ही होगी. आज गृह मंत्री ने कहा देश में जनगणना का काम शुरू हो चुका है. जब जनगणना शुरू हो चुका है तो परिसीमन का आधार2011क्यों.

ऐसा लग रहा है लोकतन्त्र में हमलोग जी ही नहीं रहे हैं. महिलाओं को उनका हक दे रहे हैं. आधी आबादी का हक तो बहुत पहले से ही पंचायत में है . यह केवल मताधिकार पर हमला है, SIRके तहत एक खास तबके को नागरिकता से बाहर करने की साजिश रची जा रही है. लग रहा है हम लोकतंत्र में जी नहीं रहे सर्कस में हैं.

बंगाल चुनाव पर सुप्रियो ने कहा ममता के लिए मैदान में उतरेंगे. हेमंत सोरेन18से20अप्रैल तक चुनाव प्रचार करेंगे. पुरुलिया, बांकुरा, झालदा में चुनावी प्रचार करेंगे.