Live

इंटरमीडिएट कॉमर्स में लहराया परचम

छात्रा जया नियोगी स्कूल में रहीं प्रथम

A
Arti singhलेखक

पाकुड़: इंटरमीडिएट कॉमर्स में छात्रा जया नियोगी ने प्रथम स्थान हासिल किया है. इंटरमीडिएट कॉमर्स में जितादो मिशन स्कूल की छात्रा जया नियोगी ने 221 अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया है. वहीं, जितादो मिशन के छात्र अग्रजित मंडल ने 218 अंक के साथ द्वितीय स्थान तो कृष्ण शर्मा ने 214 अंक लाकर तृतीय स्थान हासिल किया है.

अपनी सफलता पर छात्रा जया ने बताया कि वो इसका श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को देना चाहती हैं. आगे चलकर जया बैंकिंक सेक्टर में जाना चाहती हैं. साथ ही सीए फाउंडेशन में जया की रुचि है , जिसकी वो तैयारी करना चाहती हैं.

पाकुड़ से शमशेर की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें