Hindi News / संतोष कुमार सोनी अध्यक्ष और पंकज प्रसाद बने महासचिव

श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति का गठन : संतोष कुमार सोनी अध्यक्ष और पंकज प्रसाद बने महासचिव

Edited By:  |
SHREE SWARNKAR DURGA PUJA SAMITI KA GATHAN

रांची: चुटिया स्थित इक्कीशो महादेव धाम में श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता रविंद्र लाल ने की, जबकि संचालन सुरेश प्रसाद साहू ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में संतोष कुमार सोनी को समिति का अध्यक्ष और पंकज प्रसाद को महासचिव निर्वाचित किया गया। आमसभा ने अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी को समाज के सक्रिय लोगों के साथ मिलकर समिति का विस्तार करने के लिए अधिकृत किया, ताकि स्वर्णकार समाज के बैनर तले भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके।

भव्य दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारी

नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी ने समाज के लोगों से समिति से जुड़ने और दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज को पूरे झारखंड में एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से सभी लोगों को एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाना चाहिए। समिति की ओर से बताया गया कि दुर्गा पूजा के लिए पंडाल का प्रारूप फाइनल कर लिया गया है। पंडाल का निर्माण कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा किया जाएगा।

समाज के लोगों से समिति से जुड़ने की अपील

बैठक के अंत में संजय सोनी ने उपस्थित समाज के अग्रणी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों से दुर्गा पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की। बैठक में यह भी घोषणा की गई कि जो लोग समिति से जुड़ना चाहते हैं, वे अपना नाम और मोबाइल नंबर ग्रुप में साझा कर सकते हैं। उन्हें सम्मानपूर्वक श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति से जोड़ा जाएगा। बैठक में अधिवक्ता रविंद्र लाल, सुरेश प्रसाद साहू, संतोष कुमार सोनी, अधिवक्ता संतोष कुमार सिन्हा, डॉ. प्रेम कुमार सोनी, संजय कुमार, दिलीप कुमार साव, नीतीश कुमार, पवन कुमार बर्मन, संजीव कुमार, अनुध बर्मन समेत समाज के कई लोग मौजूद रहे।