Live

उपेंद्र कुशवाहा का विवादित बयान

कहा—बिहार में असफल है शराबबंदी कानून

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

VAISHALI : शराबबंदी को लेकर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ी ही सफाई से एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने शराबबंदी को असफल बताया है। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कि क्या बिहार में शराबबंदी सफल है उन्होंने जवाब में ही मीडिया से सवाल कर दिया क्या आपको लगता है कि शराबबंदी सफल है?

वैशाली जिले के महुआ में एक निजी कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी सफल नहीं है। सिर्फ सरकार और नेताओं के कह देने से कि बिहार में शराबबंदी सफल है यह संभव नहीं है। मगर शराबबंदी से बिहार को फायदा जरूर हुआ है। जितना अधिक शराबबंदी सफल होगा उतना अधिक बिहार को फायदा होगा। सरकार शराबबंदी को लेकर नई कौन सी योजना लेकर आई है यह मुझे मालूम नहीं, मगर शराब बेचने और पीने वालों में से किसी एक कड़ी को भी तोड़ दिया जाएगा तो शराबबंदी सफल हो जाएगा।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें