Live

सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष का रामगढ़ दौरा

पतरातू में CCL कर्मी और सफाई कर्मियों के साथ की बैठक, CCL क्षेत्र का भी किया निरीक्षण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : आज राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पवार ने रामगढ़ के पतरातु लेक रिजॉर्ट के पर्यटन विहार के कॉन्फ्रेंस हॉल में सीसीएल कर्मी एवं सफाई कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक जीवन से संबंधित विचार विमर्श किया. इस बीच सीसीएल क्षेत्र का निरीक्षण किया गया.


इस मौके पर सीसीएल निदेशक हर्षनाथ मिश्रा भी मौजूद थे. उन्होंने सफाई कर्मचारी का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आज उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अंजना पवार जी उपस्थित हुई हैं और एसोसिएशन की बैठक में शामिल हुई हैं. वे सीसीएल के क्रियाकलाप को जाना. सीसीएल में कैसे कैसे काम और सफाई होते हैं. साथ ही सफ़ाई कर्मियों को समाज में एक सम्मान, मान सम्मान रोजगार पर चर्चा हुई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें