सांसद सांस्कृतिक महोत्सव : राजधानी रांची में 5 से 7 मई तक होगा सांसद सांस्कृतिक महोत्सव ,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे महोत्सव का शुभारंभ

Edited By:  |
Reported By:
saansad  saanskritik mahotsav

रांची : रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ द्वारा सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन राजधानी रांची स्थित आर्यभट्ट सभागार में किया जा रहा है. यह आयोजन 5 ,6 और 7 मई को होगा. रांची लोकसभा के 6 विधानसभा क्षेत्र के कलाकारों को इस महोत्सव में मौका मिलेगा.

सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में कई गणमान्य भी उपस्थित होंगे. इस महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा किया जाएगा. वहीं सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बाबूलाल मरांडी सहित कई लोग उपस्थित होंगे. वहीं तीसरे दिन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे.

बता दें कि सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन पहली बार राजधानी रांची में हो रहा है.

इस सांसद संस्कृतिक महोत्सव को लेकर कलाकार पद्म श्री मुकुंद नायक ने कहा कि सांसद के तरफ से की गई यह बहुत ही अच्छी पहल है. इस तरह के आयोजन से कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है. देश स्तर पर झारखंड के कलाकारों को लोग जान पाएंगे और इसके लिए हम सांसद संजय सेठ को बधाई देते हैं. पद्मश्री मुकुंद नायक ने अपने गीतों के माध्यम से भी रांची के कलाकारों को इस सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया.