रावण दहन कार्यक्रम : लातेहार में भी अहंकार रूपी रावण का हुआ दहन, जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हुआ पूरा इलाका

Edited By:  |
Reported By:
rawan dahan karyakrama

लातेहार : आजअहंकार रूपी रावण का दहन हुआ. प्रतीकात्मक प्रभु श्रीराम द्वारा अहंकार रूपी रावण का वध अग्निबाण चलाकर किया गया. इस तरह असत्य पर सत्य की जीत हुई. रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन चंदवा के रामपुर नवयुवक संघ द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया. इस दौरान हजारों की संख्या में बच्चे,बुढ़े,महिला व पुरुष शामिल हुए.

अहंकार रूपी रावण का वध प्रतीकात्मक प्रभु श्रीराम द्वारा अग्निबाण चलाकर किया गया. इसके साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न आरंभ हो गया. साथ ही मां दुर्गे की प्रतिमा का विसर्जन कार्य आरंभ हो गया है.