राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का जन्मदिन आज : यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें

DESK : हमारे देश भारत की शान है तिरंगा झंडा है। 1947 में आज ही के दिन यानि कि 22 जुलाई को तिरंगे का वर्तमान स्वरूप राष्ट्रध्वज के रूप में स्वीकृति मिली थी। इस कारण इसे ही तिरंगे का जन्मदिन समझा जाता है। 22 जुलाई वर्ष 2016 से पूरे भारत में तिरंगे का सार्वजनिक रूप से जन्मदिन मनाना शुरू किया गया।
आइये आपको बताते हैं इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें -
* भारत के आजाद होने के बाद संविधान सभा में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 22 जुलाई यानि कि आज के ही दिन 1947 में वर्तमान तिरंगे झंडे को राष्ट्रीय ध्वज घोषित किया था । इस तिरंगे में तीन रंग थे जिसमे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरा रंगा। सफेद रंग की पट्टी में नीले रंग से बना था अशोक चक्र जिसमें 24 तीलियां थीं, जो धर्म और कानून का प्रतिनिधित्व करती थीं। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वही स्वरूप आज भी हम तिरंगे में देखते है।
* स्वतंत्रता के आंदोलन के दौरान ही खिलाफत आंदोलन में तीन रंगों के स्वराज झंडे का प्रयोग किया गया था। खिलाफत आंदोलन में मोतीलाल नेहरू ने इस झंडे को थामा और बाद में कांग्रेस ने 1931 में स्वराज झंडे को ही राष्ट्रीय ध्वज की स्वीकृति दी। स्वराज झंडे पर आधारित तिरंगे झंडे के नियम-कानून फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के द्वारा बनाए गए। हालाँकि इस दौरान सभी को निर्देश था कि झंडे का प्रयोग केवल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर ही किया जाएगा। जिसमें ऊपर केसरिया बीच में सफेद और नीचे हरा रंग था। लेकिन खास बात यह थी कि इस झंडे के बीच में नीले रंग से चरखा बना था।
* बता दें कि 1921 में गांधी जी के द्वारा ही राष्ट्रीय ध्वज के लिए इस झंडे की पेशकश की गई थी।