जमशेदपुर : शहर के सोनारी एयरपोर्ट परिसर में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एयरपोर्ट की चहारदीवारी (सुरक्षा दीवार) का एक हिस्सा अचानक भर भराकर गिर गया. गनीमत रही कि हादसा के समय दीवार के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं थे. अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था.

जमशेदपुर में लगातार बारिश से सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिरी, बाल बाल बचे लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते दीवार कमजोर हो गई थी. मिट्टी के धंसने और नींव कमजोर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे दीवार का यह हिस्सा ढह गया. एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया है. स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द दीवार की मरम्मत कराने और एयरपोर्ट क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके.

जमशेदपुर से विनोद केशरी की रिपोर्ट--