Hindi News / बिहार से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विकास योजनाओं पर हुई बातचीत

राष्ट्रपति से सम्राट चौधरी ने की मुलाकात : बिहार से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विकास योजनाओं पर हुई बातचीत

Edited By:  |
rashtrapati se samrat chowdhary ne ki mulakat

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं. दौरे के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को सम्राट चौधरी ने राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विकास योजनाओं पर चर्चा की. मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति का मार्गदर्शन और सानिध्य प्राप्त हुआ. सीएम ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है.

ट्वीटर हैंडल पर सीएम ने लिखा है कि आज राष्ट्रपति भवन में देश की महामहिम द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात हुई. इस अवसर पर उनका सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात केवल शिष्टाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे यह संदेश देने की कोशिश भी हुई है कि बिहार सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर केंद्र के साथ बेहतर तालमेल बनाकर आगे बढ़ना चाहती है. हाल के दिनों में बिहार की राजनीति में बढ़ी गतिविधियों और सत्ता पक्ष की रणनीतिक बैठकों के बीच इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राष्ट्रपति भवन में बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और बिहार के विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक बातचीत हुई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रपति से मुलाकात को प्रेरणादायी और महत्वपूर्ण बताया है. वहीं, राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को बिहार के विकास और केंद्र-राज्य संबंधों को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है.

राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले सीएम ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात की थी. इस दौरान बिहार में किसानों के सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई.