रांची पुलिस की बड़ी सफलता : हथियार सप्लाई करने वाले नेक्सस का भंडाफोड़,चार आरोपी गिरफ्तार
Edited By:
|
Updated :30 Mar, 2026, 06:25 PM(IST)
रांची: पुलिस ने एक बार बड़ी कार्रवाई की है. रांची पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले नेक्सस का भंडाफोड़ किया है. मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपियों के पास से तीन हथियार भी बरामद किए गए है. पीएलएफआई के पूर्व उग्रवादी श्रवण सिंह द्वारा इस गिरोह का संचालन किया जा रहा था.
राजधानी रांची में अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का उद्भेदन हुआ है. मामले में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से तीन हथियार और लूट के दो बाइक भी बरामद हुए है. दरअसल पीएलएफआई से जुड़े श्रवण सिंह द्वारा हथियार सप्लाई का खेल सुका उठाने के द्वारा चलाया जा रहा था और उनके द्वारा ही अपराधियों को हथियार दी जा रही थी,जिसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तार की गई.