Hindi News / नकाबपोश अपराधियों में जेवर दुकान को बनाया निशाना,लाखों के जेवरात और नगद लेकर...

रांची में लूटपाट की वारदात : नकाबपोश अपराधियों में जेवर दुकान को बनाया निशाना,लाखों के जेवरात और नगद लेकर फरार

Edited By:  |
ranchi mein lootpat ki wardat

रांची: राजधानी रांची में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. ताजा मामाला बरियातू थाना क्षेत्र का है, जहां अपराधियों ने हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स को निशाना बनाया. अपराधियों ने सरेशाम हथियार की नोंक पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर बड़े आराम से फरार हो गये.

तीन की संख्या में पहुंचे ङथियारबंद अपराधियों ने जेवर दुकान से लाखों के जेवरात और नगद पर लेकर फरार हो गए.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुकान संचालक से घटना की जानकारी ली और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश में जुट गई. पुलिस दुकान और सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की शिनाख्त हो सके. सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश अपराधी हेलमेट पहने हुए नजर आए हैं.

जानकारी के अनुसार, तीन अपराधी पैदल दुकान के अंदर घुसे और हथियार निकालकर कर्मचारियों को डराने-धमकाने लगे. अचानक हुई इस घटना से दुकान में अफरा-तफरी मच गई. विरोध करने पर अपराधियों ने दुकानदार के साथ मारपीट भी की. इसके बाद बदमाशों ने जेवर दुकान में रखे गहने और गल्ले से नगद लूट ली. दुकान संचालक का मोबाइल भी अपने साथ ले गए.