Hindi News / ईरवा स्थित दिल्ली दरबार बिरयानी दुकान में छापेमारी,9 व्यावसायिक LPG बरामद, आरोपी फरार

रांची में सिलेंडर की कालाबाजारी : ईरवा स्थित दिल्ली दरबार बिरयानी दुकान में छापेमारी,9 व्यावसायिक LPG बरामद, आरोपी फरार

Edited By:  |
ranchi mein cylinder ki kalabazari

रांची:ओरमांझी में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. गुप्त सूचना के आधार पर जिला स्तरीय टीम ने ओरमांझी थाना क्षेत्र के ईरवा स्थित दिल्ली दरबार बिरयानी दुकान में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दुकान से 09 व्यावसायिक गैस सिलिंडर बरामद की गई. इनमें से 06 सिलिंडर सील थे.गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही पर आरोपी के घर पर भी घेराबंदी कर छापेमारी की गई. आरोपी के घर से एचपी गैस सिलिंडर, रिफिलिंग करने वाला नोजल और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद की गई.

दुकान संचालक की ओर से पूछताछ के दौरान बताया गया कि ये सिलिंडर ओरमांझी के एक बिचौलिये की ओर से कार में लाए गए थे. अवैध रूप से रिफिलिंग कर इन सिलिंडरों की बिक्री की जा रही थी और बिक्री से प्राप्त मुनाफे में हिस्सेदारी दी जा रही थी. वहीं, छापेमारी के दौरान आरोपी अपने घर से फरार हो गया. फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.