रांची में नियुक्ति पत्र समारोह : सीएम हेमंत ने नव नियुक्त सहायक आचार्यों को सौंपा ज्वॉइनिंग लेटर
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को नव नियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस अवसर पर उन्होंने सभी शिक्षकों को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने और झारखंड के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया. सीएम ने 1042 को ज्वॉइनिंग लेटर सौंपा है. मंच पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी मौजूद रहे.
नियुक्ति पत्र समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि नव नियुक्त सहायक आचार्यों को ऐसी जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिसके माध्यम से आने वाली पीढ़ी को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाना है. सीएम ने कहा कि सरकारी संस्थानों पर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन शिक्षकों को इन बातों से प्रभावित हुए बिना पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन समाज और नागरिकों की भी अपनी जिम्मेदारी है. अगर सभी जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करेंगे तो राज्य की सकारात्मक पहचान बनेगी. उन्होंने शिक्षकों से हर गांव, कस्बे और दूरदराज के क्षेत्रों के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने की अपील की.
हेमंत सोरेन ने कहा कि लाखों अभ्यर्थियों में चयनित होकर आए ये शिक्षक विशेष हैं. जो इस बार चयनित नहीं हो सके, उनके लिए भी भविष्य में अवसर आएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल के अभी दो वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं और लगातार नियुक्तियां दी जा रही हैं