रांची : 12वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए राज्यपाल,कहा-ऐसे कार्यक्रम सामाज में लाएगी सकारात्मक बदलाव
रांची: आड्रे हाउस में 12वां सीएमएस वातावरण इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम ऑन एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. इस मौके परराज्यपाल ने कार्यक्रम का उद्धाटन किया.
फिल्म फेस्टिवल भविष्य के लिए सकारात्मक पहल
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रांची में इस तरह का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित होना भविष्य के लिए सकारात्मक पहल है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सामाजिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों को देखते हुए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है. राज्यपाल ने आयुष विभाग और आयोजकों को धन्यवाद देते हुए आगे कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी फिल्में दिखाए जाएंगे
वहीं, आयोजकों ने बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी विभिन्न फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी. साथ ही बिजनेस, संस्कृति और पर्यावरण से संबंधित कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने रांची वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस आयोजन का हिस्सा बनें.इन फिल्मों के माध्यम से लोगों को प्रकृति और धरती से जुड़ाव का संदेश दिया जाएगा. जो समाज और पर्यावरण दोनों के लिए लाभदायक साबित होगी.