रांची : JPSC-JSSC आंदोलन में छात्रों को हिरासत में लिए जाने पर भड़की छात्रा अमीषा,पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
रांची:छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और छात्रों को हिरासत में लिए जाने के मामले को लेकर छात्रा अमीषा प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. अमीषा प्रसाद ने आरोप लगाया है कि दो दिन पहले उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के घर से डिटेन किया गया और बताया गया कि आंदोलन से जुड़े मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज है. अमीषा प्रसाद के मुताबिक,उन्हें करीब 6 से 7 घंटे तक थाने में हिरासत में रखा गया. उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को इस तरह से कैसे डिटेन किया जा सकता है. उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्ष का दबाव बढ़ने के बाद पुराने मामलों को सामने लाया गया.
अमीषा प्रसाद ने कहा कि वह 2023 के अंत से संगठन के लिए काम कर रही हैं और दो साल बाद उनकी ग्रेजुएशन पूरी हुई है.उन्होंने थाना प्रभारी के उस कथित बयान पर भी सवाल उठाया है जिसमें उन्हें छात्रा नहीं बताया गया. उन्होंने छात्र नेताओं पर छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि लगाए गए आरोप गलत हैं और उनके समर्थन में कोई सबूत नहीं है.अमीषा प्रसाद ने मुख्यमंत्री से छात्रों पर दर्ज सभी मामलों को वापस लेने और उनकी मांगों पर ध्यान देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन दबाव में काम कर रहा है,लेकिन छात्र किसी दबाव से डरने वाले नहीं हैं.