Hindi News / चेशायर होम रोड स्थित टेंट हाउस में लगी भीषण आग,लाखों के सामान जलकर...

रांची : चेशायर होम रोड स्थित टेंट हाउस में लगी भीषण आग,लाखों के सामान जलकर राख

Edited By:  |
ranchi

रांची: बरियातू के चेशायर होम रोड स्थित टेंट हाउस गोदाम में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई है. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि गोदाम में रखे लाखों के सामान जल कर राख हो गए. मौके पर जब फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया गया. काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है.

टेंट हाउस गोदाम में आग लगने के बाद चेशायर होम रोड को बंद कर दिया गया है,आवागमन बाधित रहा. दमकल की गाड़ियां काफी घंटे तक आग बुझाने में जुटी रही. भीषण गर्मी के कारण भी आग तेजी से फैल गई. हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया, क्योंकि चारों तरफ मकान बने हुए हैं जहां लोग रहते हैं.


स्थानीय लोगों ने भी अपने घरों के ऊपर से पानी की बौछार लगातार करते हैं ताकि आज घरों तक न फैले. इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है बावजूद यहां पानी या फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं है.