रांची : झालसा एवं डालसा ने बंदियों एवं बुजुर्गों के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
रांची: झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश और सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा,अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में मनाया गया. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेल के सलाखों के पीछे लगभग 25,000 बंदियों ने भी सामूहिक योग किया.
अपने मुख्य संबोधन में मेम्बर सेक्रेटरी रंजना अस्थाना ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और मस्तिष्क का विकास होता है. प्राचीन काल से ही योग का प्रादुर्भाव हुआ है। योग शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है. अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखण्ड के वृद्धा आश्रम, प्रोबेशन होम एवं शेल्टर होम में रह रहे लोग वर्चुअल माध्यम से जुड़कर योगाभ्यास किया.
न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योग करना आवश्यक है. नित्य योग करने से कई रोगों से बचा जा सकता है.यह योगाभ्यास कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची एवं आर्ट-ऑफ-लिविंग के सहयोग से सम्पन्न हुआ। योगाभ्यास कार्यक्रम मध्यस्थ एवं प्रशिक्षक पंचानन सिंह के द्वारा कराया गया। पंचानन सिंह के द्वारा उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न मुद्राओं के बारे में बताया गया और उन्होंने यह बताया कि आर्ट-ऑफ-लिविंग राज्य भर में योगाभ्यास का कार्यक्रम विभिन्न स्थानों में आयोजित किया गया है.
इस अवसर पर मेम्बर सेक्रेटरी, झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना, न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा, न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय एवं व्यवहार न्यायालय, रांची के सभी अपर न्यायायुक्त, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी तथा व्यवहार न्यायालय, रांची के कर्मचारीगण, मध्यस्थगण, अधिवक्तागण, मीडियाकर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे.