Hindi News / संजय सेठ ने राज्यपाल को सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होने के लिए...

रांची : संजय सेठ ने राज्यपाल को सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होने के लिए दिया निमंत्रण

Edited By:  |
ranchi

रांची:कांके रोड स्थित लेकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की. संजय सेठ ने राज्यपाल को ऑड्रे हाउस में आयोजित होने वाले ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव'में शामिल होने का निमंत्रण दिया. 1 से 3 मई, 2026 तक ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव' सह 'स्वदेशी मेला’ का आयोजन होने जा रहा है.

इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजधानी में आगामी 1 मई से भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. रांची शहर में पहली बार इस स्तर का सांस्कृतिक आयोजन होने जा रहा है. स्थानीय कला, संस्कृति एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन प्रदान करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है.