Hindi News / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक,मतदाताओं की समस्याओं के निष्पादन करने का सख्त...

रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक,मतदाताओं की समस्याओं के निष्पादन करने का सख्त निर्देश

Edited By:  |
ranchi

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की. के रवि कुमार ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का काम चल रहा है. इसी क्रम में अन्य राज्यों में झारखंड राज्य से संबंधित मतदाताओं का सत्यापन के दस्तावेज भेजे जा रहें हैं. उन्होंने कहा कि मतदाताओं के सत्यापन के लिए भेजे जा रहे दस्तावेजों का त्वरित रूप से निरीक्षण करते हुए प्रतिवेदन संबंधित राज्य को ससमय भेजने का कार्य करें.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की पूर्व तैयारियों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पैतृक मैपिंग के साथ-साथ अब्सेंट, शिफ्टेड, डिलीट एवं डुप्लीकेट मतदाता की भी सघन जांच की सूची तैयार कर लें.

उन्होंने ये भी कहा कि मतदाता सूची में मतदाताओं का एक भी ब्लर फोटो से सम्बंधित मामले लंबित न रहे. मतदाताओं का मतदाता पहचान पत्र में साफ एवं रंगीन तस्वीर के लिए सम्बंधित बीएलओ अपने बीएलओ ऐप के माध्यम से तस्वीर अपलोड करें. उन्होंने कहा कि ECINET के माध्यम से 'बुक ए कॉल विथ बीएलओ' के माध्यम से मतदाताओं की समस्याओं का निष्पादन करें एवं ससमय ऐप में आए कॉल रिक्वेस्ट पर सम्पर्क करें.

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद रहे.