Live

रामगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग

अज्ञात अपराधियों ने सीसीएल कर्मी को मारी गोली, रांची स्थित मेदांता रेफर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़: बड़ी खबररामगढ़ से जहां जिले के रजरप्पा में बाइकसवार अज्ञात 3 अपराधियों ने सीसीएल कर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया. अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर सीसीएल कर्मी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद लोगों ने घायल सीसीएल कर्मी को स्थानीय सीसीएल अस्पताल लाया जहां इलाज के बाद तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया जहां से उसे रांची मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि रजरप्पा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के सामने सिद्धू कान्हू नगर उद्यान के पास ड्यूटी जाने के क्रम में सीसीएल कर्मी आशीष मुखर्जी को बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से कमर में गोली मार दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय सीसीएल अस्पताल में इलाज के बाद तुरंत सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां से उसे रांची मेदांता रेफर कर दिया गया है. पीड़ित सीसीएल कर्मी आशीष मुखर्जी रजरप्पा में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें