रामगढ़ में अनियंत्रित ट्रक पुल से नीचे गिरी
हादसे में ट्रक चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
रामगढ़: बड़ी खबर रामगढ़ से जहां रजरप्पा थाना क्षेत्र केNH-23पर बोकारो से रामगढ़ की ओर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसे में ट्रक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है. शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है.
बताया जा रहा है कि रजरप्पा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक अचानक अपना नियंत्रण खो बैठी और ट्रक पुल से नीचे गहरे खाई में जा गिरी. घटना के बाद लोग आवाज सुन कर राहत के लिए पहुंचे लेकिन हादसा इतना भीषण था कि घटना स्थल पर ही चालक की मौत हो गई. चालक कहां का रहने वाला था इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. पुलिस की मानें तो ट्रक को जब बाहर निकाला जाएगा तब उसके अंदर के दस्तावेज से उसकी पहचान हो पाएगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।