Hindi News / कोयला लदे ट्रक ने सवारी वाहन में मारी जोरदार टक्कर, 7 की मौत...

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा : कोयला लदे ट्रक ने सवारी वाहन में मारी जोरदार टक्कर, 7 की मौत 1 गंभीर

Edited By:  |
ramgadh mein bhisan sdak hadsa

रामगढ़: जिले के रजरप्पा लारी बारलौंग में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुई है. यह रात दर्द और मातम के साथ चीखपुकार से गूंज उठा. लारी-बरलौंग के पास कोयला लदे ट्रक ने एक सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतना जोरदार थी कि हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे रांची रेफर कर दिया गया है. वहीं, सवारी वाहन के परखच्चे उड़ गए है. हादसे के तुरंत बाद सड़क पर पड़े सभी लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया था, लेकिन डॉक्टर ने सातों लोगों को मृत घोषित कर दिया. हादसा रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के एनएच-23 पर हुआ है.

सवारी वाहन मेंताशा-बैंड पार्टी के थे सभी लोग

जानकारी के अनुसार बलसगरा के दो लोग और मारगामरचा गांव के ताशा-बैंड पार्टी के सदस्य सवारी वाहन से मारगामरचा आए थे. कार्यक्रम के लिए बैंड-ताशा पार्टी के अन्य सदस्यों को लेकर वापस बलसगारा लौट रहे थे. इसी दौरान रामगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लदे ट्रक ने ओवरटेक करने के क्रम में सवारी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

गुस्साए ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को किया जाम

वहीं, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे. इस दौरान पुलिस के साथ लोगों की नोंक-झोंक हो गई. मौके पर कुछ लोगों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की तक की. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासन लोगों को शांत कराने में जुटे रहे.आक्रोशित ग्रामीणों ने कई घंटों तक रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम रखा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी.