Hindi News / सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख,कहा-मरांग बुरु दिवंगतों को शांति प्रदान करे

रामगढ़ हादसा : सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख,कहा-मरांग बुरु दिवंगतों को शांति प्रदान करे

Edited By:  |
ramgadh hadsa

रांची: रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात हुई दिल दहला देने वाली घटना ने झकझोर दिया है. भीषण सड़क हादसे में एक साथ 7 लोगों की हुई मौत पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. हेमंत सोरेन ने शोक जताते हुए कहा कि सात लोगों के मरने की दुखद खबर से मन व्यथित है. मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें. इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर शोक जताया है.