राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी : झारखंड में पक्ष-विपक्ष के अपने दावे,प्रत्याशियों के नाम पर मंथन जारी
रांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. 18 जून को राज्यसभा की दो सीट के लिए वोटिंग होनी है, नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. चुनाव आयोग के द्वारा जारी सूची के अनुसार 8 जून को नामांकन का अंतिम दिन है, लेकिन अब तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है. गठबंधन के साथ-साथ बीजेपी में भी प्रत्याशियों को लेकर मंथन बरकरार है. इस संबंध में पक्ष-विपक्ष के तमाम नेता की ओर से बयान आ रहे हैं.
कांग्रेस को एक सीट का इंतजार
जेएमएम ने एक सीट पर जीत का दावा किया है. वहीं, दूसरी सीट पर जेएमएम का प्रत्याशी होगा या कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा, इस पर संसय बरकरार है. कांग्रेस को इंतजार है कि एक सीट पर उनका प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतरे जबकि, बीजेपी के पास फिलहाल जीत का आंकड़ा नहीं है पर जीत के दावे बीजेपी की तरफ से भी किये जा रहा हैं. पार्टी एक सीट पर अपने उम्मीदवार को उतारने की तैयारी में है.
बीजेपी प्रत्याशी के नाम परआलाकमान लगाएंगे मुहर
हालांकि, बीजेपी प्रत्याशी के नाम पर मुहर दिल्ली में पार्टी के आलाकमान लगाएंगे. जबकि, जेएमएम का कहना है कि बहुत जल्द प्रत्याशियों की सूची जारी होगी. गठबंधन के सभी साथियों को भरोसा में लेने के बाद ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी.