राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस के कुछ विधायक के मतदान नहीं करने पर सियासत तेज,तो तेजस्वी के भी अपने दावे
Edited By:
|
Updated :16 Mar, 2026, 02:37 PM(IST)
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच कांग्रेस के कुछ विधायक मतदान से अब तक गैर हाजिर रहे. इनमें से एक फारबिसगंज से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास है. जो कि अब तक वोट नहीं डाले हैं. मनोज विश्वास पहली बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीते हैं, लेकिन उन्होंने अब तक वोट नहीं डाला है. अब इस पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.
राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रहे मतदान पर आरेजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पहले पूरी वोटिंग होने दीजिए. फिर हम बतायेंगे की किसने क्रॉस वोट किया और कौन अब्सेंट हुए. तेजस्वी ने कहा कि जिस तरह से हमारे लोगों पर दवाब बनाया गया है वह साफ तौर पर दिख रहा है.हमें बहुतत के लिए 41 वोट चाहिए, लेकिन अभी तो वोटिंग चल रही है.