धनबाद : भागाबांध जंगल में मिला बम,बीडीडीएस टीम ने किया डिफ्यूज
Edited By:
|
Updated :16 Mar, 2026, 03:57 PM(IST)
धनबाद:जिले के भागाबांध ओपी क्षेत्र अंतर्गत केंदुआडीह जंगल में बम मिलने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. मौके पर पहुंचीबीडीडीएस टीम ने जंगल से बरामद जिंदा बम को नष्ट कर दिया. बम को डिफ्यूज करते समय तेज आवाज सुनाई दी. इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा बम, पिस्टल और कई अन्य हथियार भी बरामद किए है. सुरक्षा के मद्देनजर बीडीडीएस टीम को बुलाकर बम को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया.
बता दें कि इसी इलाके में आज रांची और धनबाद पुलिस का संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गुर्गों के साथ मुठभेड़ हुई थी. जिसमें तीन अपराधी घायल हो गए थे.





