Hindi News / सीएम हेमंत सोरेन ने डाला वोट,इंडिया गठबंधन के विधायकों का मतदान जारी

राज्यसभा चुनाव-2026 : सीएम हेमंत सोरेन ने डाला वोट,इंडिया गठबंधन के विधायकों का मतदान जारी

Edited By:  |
rajyasabha chunaw-2026

रांची:झारखंडमें दो सीटों के लिएहो रहेराज्यसभा चुनाव को लेकर गुरूवार सुबह नौ बजे से विधानसभा के अंदर मतदान की प्रक्रिया जारी है. सीएम हेमंत सोरेन की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के सभी विधायक मतदान करने पहुंचे हुए है. सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन विधानसभा पहुंचे. जहां सीएम हेमंत ने भी अपना वोट डाला. इसके साथ ही अन्य विधायक भी मतदान कर रहे हैं. वहीं, आज शाम पांच बजे के बाद मतगणना होगी.

मतदान करने विधानसभा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन काफी सर्च स्थिति में दिखाई दिए. सीएम ने मतदान से पहले बीजेपी विधायक राज सिन्हा, नवीन जायसवाल, और बीजेपी के पोलिंग एजेंट भानु प्रताप शाही से बातचीत करते दिखाई दिए. कोई निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी की जीत को लेकर एनडीए के आस-पास दिखाई दे रहा है. 35 वोटों के साथ परिमल नथवानी की जीत सुनिश्चित का दावा कर रहा है. हालांकि, 81 विधायकों की मतगणना शाम 5:00 बजे से शुरू होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि शाम 7:00 से 8:00 बजे तक रिजल्ट साफ हो जाएगी.