राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी : कांग्रेस प्रभारी के.राजू सीएम हेमंत से करेंगे बातचीत,इंडिया गठबंधन में बढ़ी हलचल
रांची:झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है.इंडिया गठबंधन के अंदर हलचल तेज हो गई है. विधानसभा में विधायकों के गणित के आधार पर देखा जाए तो राज्यसभा की दोनों सीटे गठबंधन की खाते में जाती दिखाई दे रही है. हालांकि,इसके लिए गठबंधन के अंदर एकता बनाए रखना जरूरी माना जा रहा है.
इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के.राजू दो दिवसीय दौरे पर आज झारखंड आए है. वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे. इस बैठक में कोशिश होगी कि गठबंधन के अंदर जेएमएम और कांग्रेस को एक-एक सीट मिले प्रदेश प्रभारी के.राजू के साथ कांग्रेस नेता और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मालू भट्टी विक्रमार्क भी मुख्यमंत्री के साथ वार्ता में शामिल होंगे.
झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का कहना है कि गठबंधन में सभी दलों के साथ बैठकर एक सहमति बनेगी और प्रत्याशी की घोषणा जल्द होगी.