Hindi News / रांची के पल्स अस्पताल में ली अंतिम सांस,गोमिया से चार बार रहे विधायक

नहीं रहे पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह : रांची के पल्स अस्पताल में ली अंतिम सांस,गोमिया से चार बार रहे विधायक

Edited By:  |
purv mantri madhav lal ka nidhan

रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल का निधन हो गया हैं. वे रांची के बरियातू पल्स अस्पताल में लंबे समय से इलाजरत थे. वे काफी लंबे समय से बीमार थे और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो से रांची रेफर किया गया था. बरियातू के पल्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचायाजा सका.

बता दें कि माधव लाल सिंह गोमिया विधानसभा से चार बार (1985, 1990, 2000 और 2009) प्रतिनिधित्व किया है. माधव लाल सिंह के निधन की खबर मिलते ही बोकारो जिले के गोमिया विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.बिहार से लेकर झारखंड बनने तक वे हमेशा आम जनता की मुखर आवाज़ बने रहे. बिहार सरकार और झारखंड सरकार में वह एक-एक बार मंत्री भी रह चुके हैं. उनके निधन से झारखंड की राजनीतिक जगत में शोक की लहर है.