पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़ : आज महाअष्टमी को लेकर मां महागौरी की हो रही है विशेष पूजा, वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ माहौल

Edited By:  |
Reported By:
puja pandalo mai umri bhir

लातेहार : शारदीय नवरात्र का आज महाअष्टमी को लेकर लातेहार जिला के सभी पूजा पंडालों में श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा अर्चना में जुटे हुए हैं. आज मां महागौरी की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है.

वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंड क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है.