'मन की बात' पर सियासत : खाड़ी देशों में हो रहे युद्ध मामले पर बोले जाने पर बाबूलाल और इरफान आमने-सामने
रांची: प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद झारखंड बीजेपी और कांग्रेस में तनातनी बढ़ गई है. खाड़ी देशों में हो रहे युद्ध पर प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' में आज अपनी बात रखी. इस पर झारकंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जो भी हालात बने हैं उसे लेकर देश में लोग अफवाह फैला रहे हैं. इसी बयान पर सियासी पारा तेज हो गया है.
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी बीजेपी के तोता हो चुके हैं. उनका कोई भी विजन नहीं है. उन्हें प्रधानमंत्री जी से बात करनी चाहिए कि लोग आज एलपीजी के लिए लाइन लग रहे हैं. देशभर में हाहाकार मचा हुआ है.
मंत्री इरफान अंसारी ने तंज कसते हुए कहा कि यह मन की बात सिर्फ 4 मई तक चलेगी. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद उनके मन की बात नहीं सिर्फ घबराहट की बात होगी.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चुनाव के रिजल्ट आने के बाद देश में स्थिति और खराब होगी और लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है. अभी सिर्फ चुनाव को देखते हुए ये सरकार चुप है.