Hindi News / बक्सर से युवक गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई, लैपटॉप जब्त, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट...

PMO ऑफिस हैकिंग मामला : बक्सर से युवक गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई, लैपटॉप जब्त, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में

Edited By:  |
pmo office haiking mamla

पटना:बिहार के बक्सर जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां एक युवक पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)की वेबसाइट या सिस्टम को हैक करने का आरोप लगा है. इस घटना के सामने आते ही देश की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई.

जानकारी के अनुसारबक्सर के अमन कुमार को सीबीआई और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया. यह छापेमारी बुधवार देर रात से लेकर गुरुवार सुबह लगभग तीन बजे तक चली. ऑपरेशन बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया,ताकि किसी भी तरह की सूचना लीक न हो.

छापेमारी के दौरान टीम ने आरोपी के घर से लैपटॉप,इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कई अन्य संदिग्ध सामान जब्त किए हैं. इसके बाद पूरे घर को सील कर दिया गया है,ताकि जांच में कोई बाधा न आए. फिलहाल आरोपी को एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है.

बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील और टॉप सीक्रेट मामला है,इसलिए फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती. हालांकि,सूत्रों के मुताबिक आरोपी पहले भी साइबर अपराध में शामिल रहा है. वर्ष2022में उस पर कोलकाता एयरपोर्ट हैक करने का आरोप लगा था,जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था,लेकिन उस समय नाबालिग होने के कारण उसे राहत मिल गई थी.

इस बार मामला कहीं ज्यादा गंभीर बताया जा रहा है,क्योंकि इसमें सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को निशाना बनाए जाने का आरोप है. सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है.

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और मामले की गहराई से जांच जारी है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--