Hindi News / सीएम नीतीश ने पीएम मोदी का जताया आभार,बिहार की सराहना पर कहा धन्यवाद

BIHAR NEWS : सीएम नीतीश ने पीएम मोदी का जताया आभार,बिहार की सराहना पर कहा धन्यवाद

Edited By:  |
bihar news

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. बिहार दिवस परबिहारियों के लिए पीएम के संदेश पर सीएम नीतीश ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है. नीतीश कुमार ने X हैंडल पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा है.

पीएम का संदेश हमारे लिए गर्व का विषय

सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आपने बिहार की समृद्ध विरासत, संस्कृति और प्रगति के प्रयासों की सराहना की है. हम राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं.

केन्द्र सरकार का मिल रहा सहयोग

सीएम ने कहा कि केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है. अब बिहार और अधिक विकसित होगा,साथ ही जल्द ही देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल होगा. देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा.मेहनती और प्रतिभाशाली बिहारवासियों को आगे बढ़ने का श्रेय दिया.

नई ऊंचाइयों तक ले जाने का दावा

नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से कहा कि मार्गदर्शन एवं सहयोग से बिहार के कर्मठ एवं प्रतिभाशाली लोग निश्चित रूप से राज्य और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.