Hindi News / शहीद जवान एएमसी नीरज कुमार का पार्थिव शरीर लाया गया पैतृक गांव,परिजनों में...

भागलपुर : शहीद जवान एएमसी नीरज कुमार का पार्थिव शरीर लाया गया पैतृक गांव,परिजनों में पसरा मातम

Edited By:  |
bhagalpur bhagalpur

भागलपुर:जिले केसबौर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के वीर जवान एएमसी नीरज कुमार शहीद हो गए है.शहीद जवान के परिजनों ने बताया कि वे भोपाल के आर्मी अस्पताल में भर्ती थे. जहां ऑपरेशन करेने के बाद उनकी हालत नाजुक हो गई और वे शहीद हो गए. रविवार सुबह वीर जवान का पार्थिव शरीर सबौर स्थित मिर्जापुर गांव लाया गया. जैसे ही शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचा पूरा माहौल मातम में बदल गया.जवान के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

पत्नी नीशा भारती,बेटा गोलू और बेटी नेहा ने पार्थिव शरीर से लिपट कर फूट-फूट कर रोने लगे. बुजुर्ग मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा. कर्नल योगेन्द्र ने बताया कि ड्यूटी के दौरान नीरजकुमारएक जगह से दूसरी जगह जा रहे थे, तभी रास्ते में उनका ऐक्सिडेंट हो गया था. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.


कर्नल ने उनके योगदान की सरहाना करते हुए कहा कि भागलपुर के इस लाल ने अपने कार्यकाल में अच्छा प्रदर्शन किया था,इसलिए उसे शहीद जवान की श्रेणी प्राप्त हुई. जवान के पार्थिव शरीर का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया.शहीद जवान के पार्थिव शरीर के एक झलक पाने के लिए सैकड़ों महिला-पुरुष की हूजूम उमड़ पड़ी. सभी लोगों की आंखें नम थी.

मौके पर शहीद जवान के परिजनों समेत बटालियन कर्नल के साथ-साथ सबौर व औधोगिक प्रक्षेत्र थाना पुलिस और नाथनगर विधायक मिथुन कुमार यादव ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नम आंखो से विदा किया.