Hindi News / मनेर का छितनावा गांव बना रणक्षेत्र, फायरिंग-पथराव मंं कई घायल

पटना में बवाल : मनेर का छितनावा गांव बना रणक्षेत्र, फायरिंग-पथराव मंं कई घायल

Edited By:  |
patna mai bawal

Patna : जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत छितनावा गांव में गुरुवार को मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते दो गुटों के बीच बड़े टकराव में बदल गया. दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव और फायरिंग हुई,जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,करीब आधे घंटे तक चले इस बवाल में दोनों तरफ से ईंट-पत्थर बरसाए गए. इस दौरान महिला और पुरुष समेत कुल6लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कई लोगों के सिर फूट गए और शरीर पर गहरी चोटें आई है. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उपद्रवी पुलिस की मौजूदगी में भी एक-दूसरे पर पथराव करते रहे. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिस ने मौके से20से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है.

फिलहाल गांव में तनावपूर्ण लेकिन शांति बनी हुई है. एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--