Hindi News / AI से ट्रैफिक जाम का पूर्वानुमान, सिग्नल-डायवर्जन नियंत्रण और दुर्घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई...

पटना को जाम-मुक्त बनाने की तैयारी : AI से ट्रैफिक जाम का पूर्वानुमान, सिग्नल-डायवर्जन नियंत्रण और दुर्घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई का प्रस्ताव

Edited By:  |
patna ko jam-mukta banane ki taiyaari

पटना : शहर को सुगम,सुरक्षित और जाम-मुक्त बनाने के उद्देश्य से पथ निर्माण विभाग ने यातायात प्रबंधन को लेकर बड़ी पहल शुरू की है. विश्वेश्वरैया भवन स्थित पथ निर्माण विभाग के सभागार में‘यातायात जाम के प्रबंधन एवं समाधान’विषय पर उच्चस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने की.

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने पटना की भौगोलिक संरचना,बढ़ती आबादी,वाहनों के दबाव,अतिक्रमण और यातायात नियमों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की. शहर के डाक बंगला,पटना जंक्शन रोड,जीपीओ गोलंबर,एग्जीबिशन रोड,बोरिंग रोड,गांधी मैदान,पीएमसीएच,अशोक राजपथ,सगुना मोड़,अनीसाबाद और बेली रोड जैसे प्रमुख इलाकों में यातायात दबाव को लेकर भी मंथन किया गया.

इस दौरान‘Mission Sugam Patna’के तहतAI,डेटा एनालिटिक्स और एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल का प्रस्ताव रखा गया.AIआधारित मॉडल से संभावित ट्रैफिक जाम का30से60मिनट पहले पूर्वानुमान लगाने और स्थिति के अनुसार सिग्नल तथा डायवर्जन को समायोजित करने की योजना पर चर्चा हुई.

ई-रिक्शा और ऑटो के अनियंत्रित ठहराव को रोकने के लिए जियोफेंसिंग,वर्चुअल स्टैंड और शेड्यूलिंग व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव है. दुर्घटना कीAIसे पहचान,नजदीकी एंबुलेंस को अलर्ट और ग्रीन कॉरिडोर के जरिए त्वरित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई.

बारिश और जलजमाव के दौरान प्रभावित मार्गों की अग्रिम जानकारी देकर ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट करने की योजना भी प्रस्तावित है. साथ हीICCCके मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर पर इंटेलिजेंस लेयर लागू करने पर विचार किया गया. आगे ठोस और क्रियान्वयन योग्य कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-